Thursday 29 October 2015

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुलकलाम

 Image result for apj abdul kalam 

           निधन के अवसर श्रद्धांजली समर्पण के लिए उनका यह छोटा सा परिचयः-

जन्मः अक्तूबर 15 1931 को रामेश्वरम के धनुष्कोटी में हुआ।

पिताःजैनुलाब्दि मरकयार

माताः आशियम्मा

शिक्षाः

         प्राथमिक शिक्षा अपने गाँव के स्कूल में हुई। माद्य़मिक शिक्षा रामनाथपुर के स्वार्ट्ज

हाईस्कूल में हुई। सन् 1950 त्रिची के सेंट जोसेफ कॉलेज में बी.एस्सी की उपाधि प्राप्त की।

सन् 1954 में इंस्ट्यूट ऑफ टैक्नालजी-मद्रास में इंजिनीयरिंग उपाधि प्राप्त की। अब्दुल कलाम

के लिए प्यारे गुरुजन-अयादुरै सोलोमन, टी.एन सेक्यूरिया और रामकृष्ण अय्यर थे।

अब्दुल कलाम की उपलब्धियाँ-

        सन् 1962 में भारतीय वैज्ञानिक संशोधन संस्था में अपनी सेवा आरंभ की। उसी साल केरल के

तुंबा में रॉकेट लॉंचिंग स्टेशन की स्थापना हुई।

सन् 1967 में रोहिणी मिसाइल आकाश की ओर उड़ाने में सफल हुए।

सन् 1980 एस.एल.वी मिसाइल की उड़ान।

सन्-1981 में पद्मभूषण पुरस्कार से पुरस्कृत है।

सन्-1982 में सेना संशोधन विभाग के निदेशक पद पर नियुक्त हुए।

सन् 1983 में मिसाइल निर्माण का आरंभ

सन् 1985 में त्रिशूल मिसाइल की उड़ान।

सन्-1987 में भारत से पद्मविभूषण से पुरस्कार।

सन्-1988 में पृथ्वी मिसाइल की उड़ान।

सन्-1989 अग्नी मिसाइल की उड़ान।

सन्-1990 में जादवपुर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गयी।

सन्-1991 में मुंबई विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट उपाधि।

सन्-1997 में भारत रत्न पुरस्कार द्वारा कलाम जी सम्मान

सन्-1998 में भारत-सरकार के वैज्ञानिक मार्गदर्शक के रूप में नियुक्ति।

सन्-2001 में चेन्नै के अन्न विश्वविद्यालय में तकनीकी और सामाजिक परिवर्तन विभाग में प्रेफेसर पद पर नियुक्त हुए।

सन्-2002 में भारत सरकार के राष्ट्रपति पद पर नियुक्त हुए।

सन्-2015 जुलाई 27 को इनका निधन हुआ।

संदर्भ-ग्रंथ-

1.भारत के सपना एपीजे अब्दुलकलाम

2.अग्नि की उड़ान

3.टर्निंग पाइंट

4.कलाम-कमाल

  डॉ.एस विजीचक्केरे



No comments:

Post a Comment


© Copyright 2012, Design by Lord HTML. Powered by Blogger.